बक्सर में पर्यावरण दिवस पर ABVP का अभियान, युवाओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Buxar News: बक्सर में एबीवीपी ने वृक्षारोपण अभियान चलाया. इस अवसर पर पीसी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. साथ ही वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई.
Buxar News:(प्रशांत कुमार राय) बक्सर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीसी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार ने की, जबकि संचालन आदित्य कुमार ने किया.
वृक्षारोपण कर दिया संदेश
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर हरित वातावरण का संदेश दिया गया.
संगोष्ठी में उठे पर्यावरण के मुद्दे
संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया.
युवाओं की भूमिका पर बल
खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा ऐसे अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है.
सांस्कृतिक व नैतिक जिम्मेदारी
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है. पर्यावरण संरक्षण केवल वैज्ञानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम के अंत में राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर मनीष सिंह, दुर्गेश पांडेय, शुभांकित पांडेय, अमन वर्मा, अनुराग कुमार, आदित्य गुप्ता, कपिश दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










