बक्सर में युवाओं ने कला के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रस्तुत करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में नशामुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। डीडीसी निहारिका छवि ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

विज्ञापन

नशामुक्त एवं सशक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं. युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को कला भवन में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के बैनर तले किया गया.

विज्ञापन

चित्रकला से लेकर रैप तक में युवाओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में युवाओं ने चित्रकला, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद एवं भाषण, स्लैम पोएट्री, नुक्कड़ नाटक, रील एवं शॉर्ट फिल्म, नृत्य, संगीत और रैप जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपनी कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज की जरूरत को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया.

युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने पर जोर

युवाओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है. युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल, खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की.

कला के माध्यम से समाज में बदलाव का संदेश

जिला युवा अधिकारी संजना वत्स ने कहा कि कला और संस्कृति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम हैं. गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता और चित्रकला के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश प्रभावशाली तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है.

नशे के खिलाफ जागरूकता में युवाओं की भूमिका अहम

जिला खेल पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है. उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

विजेता युवाओं को किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला. आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया.

बक्सर : शिक्षक घायल होकर सड़क पर गिरे, गुजर रहे विधायक ने अपनी गाड़ी रुकवाकर पहुंचाया अस्पताल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन