बक्सर : शिक्षक घायल होकर सड़क पर गिरे, गुजर रहे विधायक ने अपनी गाड़ी रुकवाकर पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

घायल शिक्षक का हाल जानते विधायक संतोष कुमार निराला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के इटाढ़ी-धनसोईं रोड पर एक शिक्षक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. संयोगवश, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला उसी रास्ते से गुजर रहे थे और उन्होंने तुरंत मदद की. विधायक ने घायल शिक्षक को अपनी गाड़ी से पीएचसी पहुंचाया.

विज्ञापन

Buxar Teacher News : बक्सर के इटाढ़ी-धनसोईं रोड पर बाइक सवार शिक्षक नीलगाय से टकरा गए. हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालांकि उन्हें तुरंत ही वहां से गुजर रहे राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला की मदद मिली. संतोष कुमार निराला ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल की स्थिति का जायजा लिया. फिर उन्होंने घायल शिक्षक को अपनी गाड़ी से इटाढ़ी पीएचसी पहुंचाया.

विज्ञापन

घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपिनाथपुर गांव के पास सोमवार की शाम हुई थी. घायल शिक्षक राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोंई थाना अंतर्गत बिशुनपुरा गांव के रहने वाले हैं. वह स्कूल में शैक्षणिक कार्य के बाद बक्सर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई.

बक्सर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

क्या बोले विधायक

विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल सदन और राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है. संकट की घड़ी में आम जनता के साथ खड़ा होना भी उतना ही जरूरी है.

स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने विधायक के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का असली परिचय जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होने से होता है, जिसे विधायक ने चरितार्थ किया. दुर्घटना के बाद समय पर मिली मदद घायल शिक्षक के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई. विधायक द्वारा बिना किसी औपचारिकता के तत्काल मदद के लिए आगे आना एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि का उदाहरण है.

यह भी पढ़ें : बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में तैयार गेस्ट हाउस पर फंसा पेच, जानें नगर पंचायत और मंदिर कमेटी में क्यों है तकरार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन