डुमरांव: प्रखंड कृषि कार्यालय में समीक्षा बैठक, किसानों के मोबाइल में 'बिहार कृषि ऐप' डाउनलोड कराने और फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करतीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रुति प्रिया| Prabhat Khabar Network

डुमरांव प्रखंड कृषि कार्यालय में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डिजिटल कृषि सेवाओं पर जोर दिया गया. किसानों को 'बिहार कृषि ऐप' डाउनलोड कराने और फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर जिले अंतर्गत डुमरांव प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) श्रुति प्रिया की अध्यक्षता में कृषि कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और डिजिटल कृषि सेवाओं को धरातल पर उतारने पर विशेष बल दिया गया.

किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी मौसम व मंडी भाव की जानकारी

बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को सख्त निर्देश दिया कि वे सुदूर ग्रामीण इलाकों के किसानों के एंड्रॉइड मोबाइल फोन में 'बिहार कृषि ऐप' (Bihar Krishi App) अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराएं.

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे मौसम का सटीक पूर्वानुमान, मंडी भाव, कृषि विभाग की नवीनतम कल्याणकारी योजनाएं और 'बिहार कृषि रेडियो' के जरिए आधुनिक खेती-किसानी की तकनीक की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.

फार्मर रजिस्ट्री व डिजिटल क्रॉप सर्वे समय पर पूरा करने का आदेश

समीक्षा के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रुति प्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभुकों एवं अन्य सभी रैयत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जाना अत्यंत अनिवार्य है. उन्होंने सभी कर्मियों को इसमें तेजी लाने को कहा.

इसके अलावा, डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) के कार्य को भी समय-सीमा के भीतर पूरा करने का टास्क सौंपा गया. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 12 अगस्त को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अब सभी कर्मी अपनी-अपनी यूजर आईडी पर आवंटित लक्ष्य के अनुसार सर्वे का काम तेजी से पूरा करें.

बैठक में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM) कल्याणी कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM) विवेकानंद उपाध्याय, कृषि समन्वयक राजीव रंजन, मृत्युंजय मिश्रा, अरुण कुमार चतुर्वेदी, विजय सिंह, श्याम जी यादव तथा किसान सलाहकार जीतेंद्र कुमार, हरिभगवान, अनीता देवी समेत प्रखंड के तमाम कृषि कर्मी उपस्थित रहे. बैठक के अंत में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की गई.

Also Read: राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो को सुलझाने का मौका, 12 सितंबर 2026 को हो रहा वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


विज्ञापन
विनित मिश्रा

लेखक के बारे में

By विनित मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन