बक्सर में शादी की शहनाई थमी, चीख में बदली खुशियां, बेकाबू ट्रैक्टर ने दो मासूमों की ली जान

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :04 May 2026 9:14 AM
विज्ञापन
out of control tractor kills two child

पीड़ित परिजनों की तस्वीर

Bihar Road Accident: बिहार के बक्सर जिले में दर्दनाक घटना घटी. शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई. अचानक चीख पुकार मच गई. एक बेकाबू ट्रक ने दो मासूमों की जान ले ली. घटना जिले के मुरार थाना इलाके की है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार के बक्सर जिले में शादी के घर में अचानक चीख पुकार मच गई. मुरार थाना इलाके के बैदा गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बरपाया कहर

बताया जा रहा है कि डुमरांव से चौगाईं की ओर मिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर बैदा गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया. तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क किनारे खड़े बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. ट्रैक्टर सीधे उन पर चढ़ गया और कुछ ही सेकंड में दो जिंदगियां खत्म हो गई.

मृतकों की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना इलाके अंतर्गत मुसवट गांव निवासी आनंद शर्मा (12 साल) और अरियांव निवासी आरडी शर्मा (6 साल) के रूप में हुई है. बताया जा है है कि आरडी शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. इस हादसे ने उसके परिवार की दुनिया उजाड़ दी. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा.

मामा की शादी में गए थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे अपने मामा दुर्गेश शर्मा की शादी में शामिल होने ननिहाल आए थे. घर में अभी शादी की रौनक पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थी. मेहमानों का आना-जाना जारी था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह खुशी इतनी जल्दी दर्द में बदल जाएगी.

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त दोनों बच्चे घर के पास सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक उनकी ओर बढ़ा. ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और बच्चों को कुचलते हुए आगे निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग दौड़ पड़े, लेकिन दोनों बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी.

मामले में थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष नेहा कुमारी का कहना है कि ड्राइवर की पहचान कर और जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(बक्सर से रोहित कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: विक्रमशिला सेतु गिरने से लाइफलाइन ठप, दो हिस्सों में बंटी जिंदगी, नाव और स्टीमर के भरोसे लोग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन