बक्सर में BCA-BBA में नामांकन का मौका, 13 अगस्त को प्रवेश परीक्षा, 75% उपस्थिति अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, चरित्रवन ने सत्र 2026-2029 के लिए बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की घोषणा की है. परीक्षा 13 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी. इन एआईसीटीई-अनुमोदित पाठ्यक्रमों से तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र में करियर का मजबूत आधार मिलेगा.

विज्ञापन

Buxar News: महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, चरित्रवन में सत्र 2026-2029 के लिए बीसीए और बीबीए में नामांकन का अवसर है. वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के निर्देश पर दोनों पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी.

महाविद्यालय के बीबीए एवं बीसीए निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रम एआईसीटीई से अनुमोदित हैं. इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी, प्रबंधन और कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर के लिए मजबूत आधार उपलब्ध कराया जाता है.

नियमित कक्षाओं में उपस्थिति जरूरी

प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अनुशासन और नियमित अध्ययन को प्राथमिकता दी जाती है. नामांकन के बाद विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं में नियमित उपस्थिति जरूरी होगी. महाविद्यालय में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है और हाजिरी बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से दर्ज की जाएगी. विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रहना होगा. उन्हें लैब वर्क, सेमिनार, वर्कशॉप और ओरिएंटेशन प्रोग्राम में भी भाग लेना होगा.

BCA के लिए अलग कंप्यूटर लाइब्रेरी

महाविद्यालय में बीसीए के विद्यार्थियों के लिए अलग कंप्यूटर लाइब्रेरी और वोकेशनल कोर्स के लिए अलग लाइब्रेरी उपलब्ध है. अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, संचार क्षमता और नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया जाता है. प्रो. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने वाले कई पूर्व विद्यार्थी वर्तमान में एमएनसी, कॉरपोरेट और बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत हैं.

13 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा का संचालन बीसीए कोऑर्डिनेटर डॉ. सैकत देबनाथ के नेतृत्व में होगा. परीक्षा के समन्वय सहायक की जिम्मेदारी शिवम भारद्वाज संभालेंगे. परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान प्रथम, द्वितीय या तृतीय वरीयता में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर का चयन किया है. महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक और गंभीर अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है.


विज्ञापन
आशुतोष सिंह

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन