बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी: विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 24 मई तक करें आवेदन

Published by :Ragini Shamra
Published at :09 May 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Job

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बक्सर नियोजनालय के माध्यम से युवाओं को इजरायल में केयरगिवर की नौकरी का अवसर दिया जा रहा है. चयनित अभ्यर्थियों को करीब 1.99 लाख रुपये मासिक वेतन के साथ वीजा, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

विज्ञापन

Bihar News: (मृत्युंजय सिंह की रिपोर्विट ) देश में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है. बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, पटना द्वारा इजरायल में रोजगार के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. इस पहल के तहत योग्य अभ्यर्थियों का चयन होम बेस्ड केयरगिवर पद के लिए किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 24 मई 2026 तक जिला नियोजनालय बक्सर में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

करीब 2 लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 6443.85 एनआईएस यानी लगभग 2140.95 अमेरिकी डॉलर वेतन दिया जाएगा. भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह होगी.इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को वीजा, वर्क परमिट, आवास, भोजन, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी.

आवेदन की जरूरी योग्यताएं

इजरायल में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं-

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास
  • अंग्रेजी भाषा का व्यवहारिक ज्ञान
  • केयरगिवर प्रशिक्षण का कम से कम 990 घंटे का प्रमाण पत्र
  • या नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, GDA, ANM, GNM, B.Sc नर्सिंग अथवा पोस्ट B.Sc नर्सिंग की डिग्री
  • पासपोर्ट की वैधता कम से कम तीन वर्ष
  • आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच

साक्षात्कार के जरिए होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. जिला नियोजनालय ने युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विवरण के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय बक्सर से संपर्क कर सकते हैं.

विदेश में रोजगार पाने का बड़ा अवसर

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है, जो स्वास्थ्य सेवा और केयरगिवर क्षेत्र में प्रशिक्षित हैं और विदेश में बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे हैं. राज्य सरकार की इस पहल से बिहार के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है.

Also Read:मंत्री बनने के बाद पहली बार आरा पहुंचे भगवान सिंह कुशवाहा, गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन