बक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को गोली मारकर की हत्या, थाना से चंद कदम की दूरी पर घटना को दिया अंजाम…

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar Crime News: बक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट परे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान बक्सर जिला के कोइरपुरवा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मलई सिंह के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मलई सिंह सोमवार की देर शाम बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अब उनके अंदर पुलिस का भी खौफ नहीं दिख रहा है. बक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट परे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों द्वारा थाने से महज कुछ हीं कदम की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. चारो तरफ खौफ का माहौल है.

मृतक की पहचान बक्सर जिला के कोइरपुरवा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मलई सिंह के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मलई सिंह सोमवार की देर शाम बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया. बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कब्रिस्तान के मेन गेट के पास मलई सिंह को गोली मारकर रफूचक्कर हो गए.

ये भी पढ़ें: बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, चलाता था चाय पान की दुकान…

घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों में मचा कोहराम

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ मलई सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उधर घटना की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली उनके बीच कोहराम मच गया है.

बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया की रिहाई

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन