बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, चलाता था चाय पान की दुकान…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Aug 2024 9:44 AM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Bihar CMO Terrorist Threat: सीएमओ यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी पिछले दिनों ईमेल के जरिए दी गई थी. पटना पुलिस द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar CMO Terrorist Threat: सीएमओ यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी पिछले दिनों ईमेल के जरिए दी गई थी. बता दें कि अलकायदा संगठन के नाम से यह धमकी दी गई थी जिसने प्रशासन के भी रोंगटे खड़े कर दिए थे. मामले को गंभीरता से देखते हुए इसकी जांच जोरो शोरो से चल रही है.

सीएम दफ्तर पर हमले की चेतावनी किसी शरारती तत्व की करतूत है या फिर किसी साजिश को अंजाम देने की कहीं तैयारी चल रही थी, इसका पता लगाया जा रहा था. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. जो बेगूसराय का रहने वाला है और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है.

मामले में एक आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

पटना पुलिस द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी मोहम्मद शाहिद के रूप में की गई है. शाहिद ने हीं अलकायदा के नाम से ईमेल भेज सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.
पुलिस द्वारा उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे वह ईमेल भेजा था.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बेटी संग पहुंचे राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, गरीबों को खिलाया खाना…

घटना 16 जुलाई की, पुष्टि 2 अगस्त को

यह घटना 16 जुलाई की है, जब सीएमओ के सरकारी मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया था. यह ईमेल अलकायदा ग्रुप के नाम से भेजा गया था. हालांकि, मामला दो अगस्त को प्रकाश में आया था, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा द्वारा इसकी पुष्टि की गई थी.

कोलकाता में चाय पान की दुकान चलाता था आरोपी

बता दें कि मामले की शुरुआती जांच एटीएस द्वारा की गई थी. जिसके बाद सचिवालय थाना में कुछ अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी 51 वर्षीय मोहम्मद शाहिद फिलहाल कोलकाता में रहता है और चाय पान की दुकान चलाता है. पुलिस की एक टीम भेज कोलकाता से उसे बिहार लाया गया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन