Bihar Crime: मौसी की बेटी से प्यार, लड़की ने किया मना तो बीच सड़क ठोक दी गोली

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
firing

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Crime: बक्सर में एक युवक को अपनी सगी मौसेरी बहन से प्रयार हो गया. लड़की के मना करने पर सनकी युवक ने पहले तो फायरिंग की. हालांकि निशाना चूक जाने के बाद उसने कट्टा के बट से मारकर लड़की को लहूलुहान कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: बक्सर. एक युवक को अपनी मौसी की बेटी से ही प्यार हो गया. युवक पर प्रेम का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने दिनहहाड़े ही सड़क पर बवाल मचाना शुरू कर दिया. यहां तक कि उसने लड़की पर गोली भी चला दी. घटना मंगलवार दोपहर बक्सर जिले की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले तो युवक की गोली से लड़की बाल-बाल बच गई. इसके बाद उस सनकी ने कट्टा के बट से मारकर लड़की को घायल कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मौके से कट्टा के साथ गोली भी बरामद की गई है.

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की युवक की सगी मौसेरी बहन है. मंगलवार की दोपहर वह टोटो से घर लौट रही थी. नया भोजपुर ओवरब्रिज के पास युवक ने जबरन उसे टोटो से उतारने का प्रयास किया. लड़की के मना करते ही युवक ने कट्टे से गोली चला दी. हालांकि उसका निशाना चूक गया और लड़की बाल-बाल बच गई. इसके बाद युवती जान बचाकर भागी लेकिन सनकी युवक ने उसे दौड़ाते हुए कट्टे के बट्ट से उसके सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है. साथ ही मौके से एक कट्टा, एक खोखा और दो गोली भी बरामद की गई है.

प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच जारी

डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि एक युवती टोटो से जा रही थी. इस दौरान एक युवक ने उसे टोटो से उतारने का प्रयास किया. युवती जब नहीं उतरी तो लड़के ने उस पर हमला कर घायल करते हुए फायरिंग कर दी. इसके बाद युवक कट्टा फेंक कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है. मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

Posted By: रानी ठाकुर.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन