बक्सर ABVP नगर इकाई का पुनर्गठन, जानें किसे मिली जिले की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो - कार्यशाला में शामिल अभाविप के कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

फोटो - कार्यशाला में शामिल अभाविप के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर की नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया है. प्रो. डॉ. अवनीश कुमार को नया नगर अध्यक्ष और विवेक पांडेय को नगर मंत्री बनाया गया है. नई कार्यकारिणी ने शिक्षा में राष्ट्रवाद और छात्र हितों की रक्षा पर जोर दिया है.

विज्ञापन

बक्सर से प्रशांत राय की रिपोर्ट Buxar News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में जिला सदस्यता कार्यशाला सह नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने की, जबकि संचालन प्रियांशु शुभम ने किया. इस दौरान सत्र 2026-27 के लिए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

डॉ. अवनीश कुमार बने नगर अध्यक्ष, विवेक पांडेय को मिली जिम्मेदारी विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय को नगर अध्यक्ष तथा विवेक पांडेय को नगर मंत्री बनाया. इसके अलावा पवन कुमार पाण्डेय को नगर उपाध्यक्ष और हिमांशु कश्यप, संजीत यादव, ऋषि नंदन दुबे, सुमित कुमार तिवारी व काजल कुमारी को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.

शिक्षा में राष्ट्रवाद और पारदर्शिता पर जोर जिला प्रमुख प्रो. डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसकी पहचान कार्यकर्ता निर्माण, लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्र हितों के लिए संघर्ष है. नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन शिक्षा में राष्ट्रवादी सोच, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी गौरव को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता है तथा शिक्षा के व्यवसायीकरण का विरोध करता है.

छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी छात्रों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का विरोध करती है. उन्होंने परीक्षाओं में पारदर्शिता और उच्च शिक्षा व्यवस्था में संस्थागत सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी में आदित्य सिंह को जिला एसएफडी प्रमुख, राहुल कुमार को जिला एसएफएस प्रमुख, दिव्यांशु मिश्रा को जिला सोशल मीडिया प्रमुख, सौरभ चौबे को राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख सहित विभिन्न प्रकोष्ठों और नगर कार्यकारिणी के कई पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन