Buxar News: रामेश्वर नाथ मंदिर से चार को निकलेगी भव्य रथयात्रा
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 17 Aug 2025 5:06 PM
वामन द्वादशी के पावन अवसर पर आगामी चार सितंबर को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भव्य रथयात्रा निकाली जायेगी
बक्सर. वामन द्वादशी के पावन अवसर पर आगामी चार सितंबर को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भव्य रथयात्रा निकाली जायेगी. रथयात्रा रामरेखा स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होगी. जो नगर का भ्रमण करते हुए वामन भगवान के मंदिर में संपन्न होगी. भगवान वामन चेतना मंच के सदस्य भगवान वामन रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से जूटे हुए हैं. कार्यक्रम के प्रमुख रिंकु पांडेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में मंच के सदस्य जनसंपर्क अभियान जोर शोर चला रहे हैं. इस दौरान नगर समेत कोरान सरैया, सिमरी, नियाजीपुर समेत अन्य गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया गया.वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर समीक्षा भी की जा रही है. इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा, दयानंद उपाध्याय,प्रमोद चौबे,सरोज तिवारी, अखिलेश पांडेय, कमलाकर ओझा, राकेश दुबे,प्रकाश पांडेय,संजय ओझा, मनोज तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










