शिविर में की गयी 200 लोगों की नेत्र जांच

केसठ : प्रखंड के रामपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के परिसर में गुरुवार को लाइफ विजन सेंटर पुराना सदर अस्पताल बक्सर के तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन पंचायत की मुखिया अनामिका पांडेय ने किया. इस दौरान आंख से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर मुफ्त में दवा व चश्मा […]
केसठ : प्रखंड के रामपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के परिसर में गुरुवार को लाइफ विजन सेंटर पुराना सदर अस्पताल बक्सर के तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन पंचायत की मुखिया अनामिका पांडेय ने किया. इस दौरान आंख से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर मुफ्त में दवा व चश्मा भी दिया गया.
वहीं, जांच के दौरान ऑपरेशन के लिए रोगियों को बक्सर में बुलाया गया. शिविर में आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 महिला-पुरुष मरीजों की जांच की गयी. जांच टीम में मुख्य रूप से नेत्र विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार, डॉ अंकित मिश्रा, अंबुज पांडेय, गुड्डू मिश्रा, रोहन सिंह आदि शामिल थे. मौके पर समाजसेवी बसंत पांडेय, उपमुखिया मुश्ताक अंसारी, सरपंच विष्णुदेव पासवान, अमर कुमार, मनोज कुमार, राम बदन पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




