बिहार : बक्सर में छात्र की मौत के बाद हंगामा

Updated at : 18 Oct 2016 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बक्सर में छात्र की मौत के बाद हंगामा

बक्सर : बिहार में बक्सरके डुमरांव-विक्रमगंजपथ पर विष्णुभगवान मंदिर के पास आज ट्रक की चपेट में आनेसे एक साइकिल सवारछात्र की मौत हो गयी.घटनाकेबाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जाता है कि साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया. जिससेमौके पर ही उसकी […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार में बक्सरके डुमरांव-विक्रमगंजपथ पर विष्णुभगवान मंदिर के पास आज ट्रक की चपेट में आनेसे एक साइकिल सवारछात्र की मौत हो गयी.घटनाकेबाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जाता है कि साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया. जिससेमौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित कई संगठनों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेष निषिद्ध है लेकिन वसूली के लालच में पुलिस प्रशासन आंखें मूंद लेता है. जिससेअक्सरसड़क जामहोने केसाथ ही हादसे होते रहते हैं.जानकारीकेमुताबिक मृतक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन