ग्रिल तोड़ कर बीस लाख की चोरी

शादी के लिए घर में सामान खरीद कर रखे थे परिजन चोरी की खबर लगते ही परिजनों के उड़े होश बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय रोड के आदर्श नगर स्थित एक मकान के खिड़की का ग्रिल तोड़ कर अज्ञात अपराधी, लगभग बीस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा कर फरार हो गया. चोरी के […]
शादी के लिए घर में सामान खरीद कर रखे थे परिजन
चोरी की खबर लगते ही परिजनों के उड़े होश
बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय रोड के आदर्श नगर स्थित एक मकान के खिड़की का ग्रिल तोड़ कर अज्ञात अपराधी, लगभग बीस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा कर फरार हो गया. चोरी के इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. चोरी के इस घटना के बाद गृहस्वामी के परिवार में उदासी छा गयी है. पुलिस के अनुसार आदर्श नगर स्थित सत्यदेव ओझा के घर आगामी 3 फरवरी को शादी होना तय था. शादी को लेकर परिवार के सदस्य सामान एकत्रित कर रहे थे. शादी को लेकर घर में उत्सव और उल्लास का माहौल था. हर दिनों की तरह शुक्रवार की रात्रि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर आराम फरमा रहे थे. इसी बीच मध्य रात्रि के आसपास अज्ञात अपराधी खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर कमरे में घुस आये. अंदर से दरवाजे को बंद कर गोदरेज आलमारी को तोड़ कर नगद 45 हजार और आभूषण सहित लगभग बीस लाख की संपत्ति समेट कर फरार हो गये. गृहस्वामी ने बताया कि सोने का दो हार, सोने की दो सिकड़ी, सोने का कंगन, सोने की चूड़ी सहित अन्य आभूषण चोर लेकर फरार हो गये. गृहस्वामी के भतीजी का तिलक 3 फरवरी और विवाह 9 फरवरी को होना निश्चित था. परिवार के लोग शादी के लिए खरीदारी कर सामान रखे हुए थे. अहले सुबह जब चोरी की खबर परिजनों को मिली तब सभी के होश उड़ गये. चोरी को लेकर गृहस्वामी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










