दलित छात्र की गला दबा कर की हत्या

हत्या के मामले में तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज बक्सर/नावानगर: सोनवर्षा ओपी के गिरधर बरांव गांव में गुरुवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने एक दलित छात्र की गला दबा कर हत्या कर दी गयी, और शव को घर के पिछवाड़े फेंक कर भाग निकले. शुक्रवार की अहले सुबह परिजनों ने शव देखा […]
हत्या के मामले में तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बक्सर/नावानगर: सोनवर्षा ओपी के गिरधर बरांव गांव में गुरुवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने एक दलित छात्र की गला दबा कर हत्या कर दी गयी, और शव को घर के पिछवाड़े फेंक कर भाग निकले. शुक्रवार की अहले सुबह परिजनों ने शव देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. हत्या के इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. छात्र की हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं उफान ले रही है. पुलिस के अनुसार गिरधर बरांव गांव के राजेंद्र राम की पुत्री जूही कुमारी गांव के विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्र थी. पुलिस का कहना है कि नामजद लोगों ने उक्त छात्र की गला दबा कर हत्या कर दी, और शव को घर के पिछवाड़े फेंक कर भाग निकले. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. सोनवर्षा ओपी प्रभारी दीपक राव ने बताया कि हत्या को लेकर छात्र के पिता राजेंद्र राम के बयान पर तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है.
क्या कहतें हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है. लेकिन अभी तक हत्या का कारण खुल कर सामने नहीं आ पाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हत्या के इस मामले का शीघ्र ही खुलासा कर देगी. फिलहाल पुलिस ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए बक्सर भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










