दलित की पिटाई करने पर दो पर मुकदमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दबंगों ने पीटा सिमरी (बक्सर). दलित की पिटाई के मामले में पुलिस ने चौकीदार सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार तिलक राय हाता ओपी में कार्यरत चौकीदार राम अवतार यादव एक अन्य के साथ […]
विज्ञापन
गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दबंगों ने पीटा
सिमरी (बक्सर). दलित की पिटाई के मामले में पुलिस ने चौकीदार सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार तिलक राय हाता ओपी में कार्यरत चौकीदार राम अवतार यादव एक अन्य के साथ मिल कर आदर्श नगर बड़का राजपुर निवासी शिवशंकर राम की जम कर पिटाई कर दी. दलित का कहना है कि उसके दरवाजे के समीप एक वाहन खड़ी थी, जिसमें चौकीदार और नंदू यादव बैठे हुए थे. गाड़ी हटाने की बात कहने पर चौकीदार आग बबूला हो गया और गाड़ी से उतर कर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. चौकीदार की दादा गिरी को लेकर इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है. पीड़ित शिवशंकर राम के बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










