जुआ खेलते पकड़े गये आठ जुआरी

Published at :04 Jan 2014 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
जुआ खेलते पकड़े गये आठ जुआरी

बक्सर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव में छापेमारी कर शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 46 हजार 5 सौ नगद और ताश का पत्ता बरामद किया है. शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसपी […]

विज्ञापन

बक्सर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव में छापेमारी कर शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने 46 हजार 5 सौ नगद और ताश का पत्ता बरामद किया है. शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसपी बाबूराम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नदांव गांव में छापेमारी की गयी. जहां इमरजेंसी लाइट की रोशनी में लोग जुआ खेल रहे थे. छापामारी के दौरान सोहन जी श्रीवास्तव, महेश्वर सिंह, विकास दूबे, रणजीत चौहान, खड़ग सिंह, पवन सिंह और सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि जुआ और अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा. पत्रकार सम्मेलन में डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन