BIHAR : मैट्रिक परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप पर साइंस के सवाल भेजे, 8 गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 8:15 AM

विज्ञापन

डुमरांव (बक्सर) : मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में पूछे गये सवाल के व्हाट्सएप पर भेजने को लेकर पुलिस ने तुरंत आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक लैपटॉप और एक दर्जन मोबाइल व एक गाड़ी को भी जब्त कर लिया. इस तरह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर […]

विज्ञापन
डुमरांव (बक्सर) : मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में पूछे गये सवाल के व्हाट्सएप पर भेजने को लेकर पुलिस ने तुरंत आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक लैपटॉप और एक दर्जन मोबाइल व एक गाड़ी को भी जब्त कर
लिया.
इस तरह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का पटाक्षेप कर दिया. डुमरांव में द्वितीय पाली की विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, तभी प्रश्नपत्र में एक नंबर के सभी लघु उत्तरीय, ऑब्जेक्टिव सवालों को व्हाट्सएप पर एक छात्र ने भेज दिया. संयोग से यह मामला वीक्षकों की जानकारी में आ गया और तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी. इस मामले में चंदन कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, रतन कुमार समेत आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके पास से मोबाइल तथा अन्य सामान जब्त किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन