बक्सर के सतीघाट साई मंदिर का 17वां वार्षिक पूजनोत्सव 30 जून को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Buxar News: बक्सर के सतीघाट स्थित साई बाबा मंदिर का 17वां वार्षिक पूजनोत्सव एवं स्थापना समारोह 30 जून 2026 को मनाया जाएगा. श्री साई श्रद्धा संस्थान के देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गोला बाजार में एक आवश्यक बैठक हुई.
Buxar News: (बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट) :
श्री साई श्रद्धा संस्थान, बक्सर के देखरेख में सतीघाट स्थित साई बाबा मंदिर का 17वां वार्षिक पूजनोत्सव और स्थापना समारोह 30 जून 2026 को मनाया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गोला बाजार स्थित निज आवास पर संस्थान की एक आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष एवं आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम ने की, जबकि संचालन साईं अजय ने किया.
शिरडी के साईं बाबा की तर्ज पर पिछले 16 वर्षों से हो रही पूजा
बैठक के बाद अध्यक्ष सुरेश संगम ने बताया कि शिरडी के साईं बाबा की तर्ज पर सतीघाट में स्थापित साई मंदिर में पिछले 16 वर्षों से पूजा-अर्चना हो रही है. हर साल 30 जून को वार्षिक पूजनोत्सव और स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस दिन जिले और आसपास के क्षेत्रों से हजारों साईं भक्त दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं. उन्होंने कहा कि स्थापना काल से अब तक शहर-जिले के कई साईं भक्त मंदिर की व्यवस्था और विकास कार्यों में सहयोग करते आ रहे हैं. यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें भी सेवा का अवसर मिला है.
सुबह जलाभिषेक से लेकर देर रात महा आरती तक चलेंगे कार्यक्रम
संस्था के कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 6 बजे से देर रात तक चलेगा. इसमें जलाभिषेक, विशेष पूजन-हवन, पालकी यात्रा, भजन-कीर्तन और संध्या में महा आरती का आयोजन होगा. इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा. संचालन कर रहे साईं अजय ने शहरवासियों से अपील की कि उत्सव को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग अपनी हिस्सेदारी और सहयोग सुनिश्चित करें.
बैठक में संस्थान के कई वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए कई सुझावों पर चर्चा की गई. बैठक में साईं शशि वर्मा, राजू श्रीवास्तव, इंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, राज जायसवाल, सुदर्शन जी, राज मुनि, राज अरोड़ा समेत कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










