चूहे द्वारा कतरा गया नोट एटीएम से निकला

चौगाई(बक्सर) . कोरानसराय भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम से चूहे द्वारा कुतरा गया नोट निकलता देख उपभोक्ता हैरान रह गये. हुआ यूं की दर्जनों की संख्या में ग्राहक एटीएम पर पैसा निकासी के लिए कतारबद्ध खड़े थे. उस वक्त कुछ उपभोक्ता हैरत में पड़ गये, जब एटीएम से चूहा द्वारा कुतरा पांच सौ […]
चौगाई(बक्सर) . कोरानसराय भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम से चूहे द्वारा कुतरा गया नोट निकलता देख उपभोक्ता हैरान रह गये. हुआ यूं की दर्जनों की संख्या में ग्राहक एटीएम पर पैसा निकासी के लिए कतारबद्ध खड़े थे. उस वक्त कुछ उपभोक्ता हैरत में पड़ गये, जब एटीएम से चूहा द्वारा कुतरा पांच सौ का नोट उनके हाथ में आया. एक के बाद एक उपभोक्ता नोट निकालने लगे तो सारे लोगों को एटीएम से चूहा द्वारा कुतरा हुआ नोट मिला. कुतरा हुआ नोट देख कई उपभोक्ता बिना पैसा निकाले वापस निराश होकर लौट गये. नावानगर प्रखंड के रंजन यादव ने बताया कि बहुत आवश्यक कार्य के लिए पैसा निकालने यहां आये थे.परंतु लगभग सारे नोट चूहे द्वारा कतरा हुआ मिला. वहीं कोरानसराय के अमसारी गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद को भी एक साथ लगभग पांच सात नोट इसी तरह के मिले. ए टी एम के गार्ड ने बताया कि 500 सौ की एक गड्डी इसी तरह की निकल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










