चार विद्यालयों का निरीक्षण

Published at :11 Nov 2013 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
चार विद्यालयों का निरीक्षण

संवाददाता, ब्रrापुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जहां शिक्षा के स्तर में गिरावट जारी है, वहीं विद्यालयों के मध्याह्न् भोजन में घोर अनियमितता बरती जा रही है. विद्यालय समय पर नहीं खुलते हैं और न समय पर बंद होते हैं. शिक्षकों के अभाव के कारण बच्चों की संख्या दिन-प्रतिदिन विद्यालयों में घटती जा रही है. […]

विज्ञापन

संवाददाता, ब्रrापुर

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जहां शिक्षा के स्तर में गिरावट जारी है, वहीं विद्यालयों के मध्याह्न् भोजन में घोर अनियमितता बरती जा रही है. विद्यालय समय पर नहीं खुलते हैं और न समय पर बंद होते हैं. शिक्षकों के अभाव के कारण बच्चों की संख्या दिन-प्रतिदिन विद्यालयों में घटती जा रही है. आलम यह है कि 12 बजे ही शिक्षक विद्यालय बंद कर चले जाते हैं. इस क्रम में प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार एवं बीडीओ ने सोमवार को रघुनाथपुर के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, तो विद्यालयों की अनियमितता सामने आयी. औचक निरीक्षण में मध्य विद्यालय रघुनाथपुर, कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में बच्चों की कम संख्या थी व मध्याह्न् भोजन बंद था. वहीं उर्दू प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर 12 बजे के पहले ही विद्यालय बंद कर चले गये. अनुसूचित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर की व्यवस्था में घोर खामियां देखने को मिली. ज्ञात हो कि विद्यालयों में बच्चों के मध्याह्न् भोजन को बंद न करने के निर्देश के बावजूद विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन बंद रहता है. सरपंच प्रभुपाल ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. मध्याह्न् भोजन में घोर अनियमितता बरती जा रही है. प्रखंड प्रमुख दीपक साह ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का स्तर गिर रहा है. यह हमारे समाज के लिए चिंता का विषय है. विद्यालयों में जांच के दौरान शिक्षा एवं मध्याह्न् भोजन में अनियमितता मिली है, जिसकी रिपोर्ट जिले में भेजी जायेगी. वहीं स्थानीय गांव के मो. वासिक ने बताया कि उर्दू प्राथमिक विद्यालय में 11-12 बजे के बाद शिक्षक ताला बंद कर चले जाते हैं. कभी नियमित रूप से पढ़ाई नहीं होती है. इसकी शिकायत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार की गयी, लेकिन विद्यालय की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन