दुर्घटना में सात महिलाएं जख्मी

Published at :11 Nov 2013 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में सात महिलाएं जख्मी

संवाददाता, डुमरांव एनएच 84 मुख्य मार्ग मार्ग पर नया भोजपुर के समीप सोमवार की शाम सूमो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में सूमो सवार सात महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी महिलाएं भोजपुर जिले के मोहनपुर की रहने वाली हैं. सूमो सवार महिलाएं उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से वापस अपने गांव लौट रही […]

विज्ञापन

संवाददाता, डुमरांव

एनएच 84 मुख्य मार्ग मार्ग पर नया भोजपुर के समीप सोमवार की शाम सूमो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में सूमो सवार सात महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. जख्मी महिलाएं भोजपुर जिले के मोहनपुर की रहने वाली हैं. सूमो सवार महिलाएं उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी सूमो में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. इससे सूमो में बैठी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर किया गया. घायलों में रिंकू देवी, सुनैना देवी, लालती देवी, राजकुमारी देवी, राम झरिया देवी, उमा देवी, शंकुतला देवी शामिल हैं. घटना को लेकर जख्मी महिलाओं ने बताया कि भोजपुर जिले के कारीसाथ के मोहनपुर गांव से सूमो पर सवार होकर लालती देवी गांव की महिलाओं के साथ उत्तरप्रदेश के गाजीपुर स्थित अमवा के सती माई में मन्नतें पूरी होने पर पूजा-अर्चना करने गयी थी, जहां से सूमो पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रही थी. इस दौरान सोमवार की शाम नया भोजपुर के समीप सूमो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया और सूमो पर सवार सभी लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन