कोहरे से रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां

Published at :20 Nov 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे से रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां

बक्सर : ठंड का दस्तक जिले में दिखने लगा है. गुरुवार को आंखें खोलते ही चारों तरफ कोहरे का चादर दिखा. कोहरा काफी घना था. मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है. दिन के समय बादलों के साथ सूर्य की आंख मिचौनी जारी रही और अहले सुबह घना कोहरे का प्रकोप रहा. इससे किसानों […]

विज्ञापन

बक्सर : ठंड का दस्तक जिले में दिखने लगा है. गुरुवार को आंखें खोलते ही चारों तरफ कोहरे का चादर दिखा. कोहरा काफी घना था. मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है. दिन के समय बादलों के साथ सूर्य की आंख मिचौनी जारी रही और अहले सुबह घना कोहरे का प्रकोप रहा. इससे किसानों के कुछ फसलों को नुकसान,

तो आगामी कुछ फसलों के लिए मौसम परिवर्तन लाभदायक साबित होगा. इस संबंध में बक्सर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देव करण ने कोहरे से फसलों पर कोहरे के प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की.

धान के फसल पर प्रभाव : कुछ धान अभी कटने की स्थिति में नहीं हैं, जो धान अभी तैयार नहीं हुए हैं उनकी कटाई में अभी देरी हो जायेगी तथा उत्पादन पर भी हल्का असर पड़ेगा. कट रहे धान की फसल एवं अन्य फसल जो तैयार हो चुके हैं, उस पर असर नहीं पड़ेगा. जिले में करीब 15-20 फीसदी आच्छादित धान की कटनी हो चुकी है और अन्य फसलों की कटनी बाकी है.
सब्जी व तोरी(सरसों) के लिए हानिकारक : घने कोहरे सब्जी व सरसों के वैसे फसल को हानि पहुंचायेगा, जिसमें फूल लग रहे हैं. फूलों पर माहू व लाही का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे उसके फूल समाप्त हो जायेंगे और पौधे में फल नहीं लगेगा.
बचाव कैसे करें : कोहरे की प्रभाव को कम करने के लिए जिससे कि सब्जी एवं सरसों फूल खराब नहीं हो सके. 10 लीटर पानी में दो मिलीमीटर एमिडा क्लोपीड मिला कर छिड़काव करें कोहरा समाप्त होने के बाद. साथ ही ध्यान रहे कि मधुमक्खी होने पर छिड़काव बाद में करें.
गेहूं के लिए होगा फायदेमंद साबित : धान की कटाई के बाद गेहूं की बुआई की जाती है. गेहूं की बुआई के समय ठंड मौसम होना चाहिए, जिससे कि गेहूं के अंकुरण होने में परेशानी न हो. कोहरे गिरने से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने से गेहूं के लिए फायेदमंद होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन