फाइल- 27- चोल मुंडन को लेकर बक्सर में कई मार्गों पर आज रहेगा वाहनों का प्रवेश वर्जित

Published by : Parshant Kumar Rai Updated At : 27 Apr 2026 7:15 PM

विज्ञापन

बक्सर में कई मार्गों पर आज रहेगा वाहनों का प्रवेश वर्जित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बक्सर. चोल मुंडन को लेकर होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है. यह रूट प्लान मंगलवार की सुबह 4:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि रोगी वाहन, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों पर नो एंट्री लागू नहीं होगी. टिकट के साथ स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी रोक नहीं रहेगी. इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध 29 अप्रैल को दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का प्रवेश जिन मार्गों पर वर्जित रहेगा या आंशिक प्रतिबंध रहेगा. उनमें ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड व पुराना सदर अस्पताल, सिंडिकेट से जमुना चौक होते हुए थाना चौक और मठिया पुल से मुनीम चौक तक. वही गोलंबर-सिंडिकेट-बाईपास-ज्योति चौक-आईटीआई रोड-मठिया मोड़-दानी कुटिया तथा गोलंबर-सिंडिकेट-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक-इटाढ़ी गुमटी के रास्ते चार पहिया वाहनों का परिचालन होगा. ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा का रूट गोलंबर-सिंडिकेट बाईपास-ज्योति चौक-स्टेशन, गोलंबर-सिंडिकेट-ज्योति चौक-आईटीआई रोड-नाथ बाबा नहर के रास्ते ज्योति चौक एवं गोलंबर-सिंडिकेट-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक-बाजार समिति-नई बाजार-मठिया मोड़ के रास्ते ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा का परिचालन किया जाएगा. पार्किंग की व्यवस्था ट्रैक्टर, पिकअप, बस व चारपहिया वाहन के पार्किंग की व्यवस्था हवाई अड्डा मैदान, आईटीआई मैदान, बाजार समिति, गोलंबर पार्किंग स्थल, इटाढ़ी गुमटी से पहले दक्षिण तरफ रेलवे मैदान में की गई है. वही चारपहिया, तीनपहिया व मोटरसाइकिल किला मैदान व किला मैदान के पीछे पार्क कर सकेंगे.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन