बक्सर: राजपुर के स्कूलों में होगा शिक्षकों का युक्तिकरण, छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने की तैयारी तेज

शिक्षकों के युक्तिकरण की कवायद तेज, प्रखंड के प्रधान शिक्षकों के साथ बीआरसी में हुई बैठक | Prabhat Khabar Network
बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड में सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करना है। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद अतिरिक्त शिक्षकों का स्थानांतरण उन स्कूलों में किया जाएगा जहाँ कमी है।
Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के बीआरसी सभाकक्ष में शुक्रवार को सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व बीआरपी विनोद पांडेय ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा नामांकित छात्रों की वर्तमान संख्या का ब्यौरा एकत्रित करना था. इसके लिए सभी विद्यालयों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई.
छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने की तैयारी
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करने की दिशा में युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जिन विद्यालयों में छात्रों की तुलना में शिक्षकों की संख्या अधिक होगी, वहां से अतिरिक्त शिक्षकों का स्थानांतरण उन स्कूलों में किया जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है.
ग्रामीण स्कूलों को मिलेगा लाभ
विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से ग्रामीण और दूरदराज के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी. इससे सभी विद्यालयों में समान रूप से पठन-पाठन की व्यवस्था बेहतर होगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
बैठक में शिक्षक मिथिलेश ठाकुर, शिक्षिका उषा मिश्र, अशोक कुमार, धनंजय मिश्र, डाटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार, आदित्य कुमार सहित प्रखंड के कई प्रधान शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










