फाइल- 20- भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूल 11:30 बजे के बाद रहेंगे बंद

Updated:
विज्ञापन
फाइल- 20- भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूल 11:30 बजे के बाद रहेंगे बंद

भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूल 11:30 बजे के बाद रहेंगे बंद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बक्सर. बक्सर जिले में बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 11:30 बजे के बाद बंद रहेगी. यह आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा. इसको लेकर डीएम साहिला ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है. जिला दंडाधिकारी साहिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद प्रतिबंधित कर दी गयी है. गौरतलब है कि इससे पहले 20 अप्रैल 2026 को जारी पत्र के तहत दोपहर 12:00 बजे के बाद कक्षाओं पर रोक लगायी गयी थी, जिसमें मौसम विभाग के जिले में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताये जाने के बाद बदलाव किया गया है. दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है. जिला दंडाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप समय-सारणी पुनर्निर्धारित करें और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन