फाइल- 18- स्वगणना के धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज

स्वगणना प्रगति पर सख्त डीएम, सभी विभागों को दिए निर्देश
प्रतिनिधि बक्सर-जिला समन्वय समिति की बैठक डीएम साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वगणना कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की. जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका तथा आइसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों, आंगनबाड़ी से जुड़े अभिभावकों और जीविका दीदियों के माध्यम से दो दिनों के भीतर स्वगणना कार्य में तेजी लाएं. सभी चार्ज पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के माध्यम से हर घर का स्वगणना कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही महादलित टोलों में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड, आधार कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित समीक्षा कर खराब चापाकलों और पाइपलाइन की मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पशुपालन विभाग को गर्मी में मवेशियों के लिए पानी, चारा और आश्रय की व्यवस्था करने तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों के परिवारों की सूची अद्यतन करने के निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




