फाइल- 23- युवा महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
फाइल- 23- युवा महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बक्सर में खरवार जाति प्रमाण पत्र को लेकर असमानता पर , युवा महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

बक्सर. सोमवार को युवा खरवार महासभा, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इसमें जिले में खरवार जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में हो रही असमानता और व्यावहारिक कठिनाइयों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया एक समान नहीं है. कुछ प्रखंडों में जहां प्रमाण पत्र आसानी से निर्गत हो रहे हैं. वहीं कई प्रखंडों में प्रक्रिया बाधित है. इस असमानता के कारण समाज के छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे उनके शैक्षणिक और सामाजिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन