युवती से नहीं हुआ था दुष्कर्म

बक्सर/नावानगर : थाना के स्थानीय गांव निवासी एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर हुए हंगामे में नया मोड़ आ गया है. गुरुवार को आरोपित राजू खां और उसके पिता इसराइल खां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस लड़की का भी मेडिकल जांच कराया,जिसमें चिकित्सकों ने दुष्कर्म न होने की पुष्टि कर […]
बक्सर/नावानगर : थाना के स्थानीय गांव निवासी एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर हुए हंगामे में नया मोड़ आ गया है. गुरुवार को आरोपित राजू खां और उसके पिता इसराइल खां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस लड़की का भी मेडिकल जांच कराया,जिसमें चिकित्सकों ने दुष्कर्म न होने की पुष्टि कर दी.
इस संबंध में चिकित्सकों ने जिला पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. ज्ञात हो कि बुधवार को दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ग्रामीणाें ने जम कर हंगामा किया था और आरोपित के घर जाकर मारपीट की थी. इसके बाद थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी,जिसमें 14 वर्षीय गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया था. ज्ञात हो कि महिला थाना की पुलिस ने बुधवार की रात ही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




