बोर्ड उखाड़े जाने पर भड़के ग्रामीण

केसठ (बक्सर). प्रखंड के हरि टोला महादेव गंज स्थित मध्य विद्यालय के समीप शनिवार को विद्यालय प्रशासन द्वारा मृत पशुओं को दफनानेवाली भूमि पर लगाये गये बोर्ड को उखाड़ने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया गया़ ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रशासन के बीच सुबह से ही घंटों नोक-झोंक होती रही़ उग्र सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर विद्यालय […]
केसठ (बक्सर). प्रखंड के हरि टोला महादेव गंज स्थित मध्य विद्यालय के समीप शनिवार को विद्यालय प्रशासन द्वारा मृत पशुओं को दफनानेवाली भूमि पर लगाये गये बोर्ड को उखाड़ने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया गया़ ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रशासन के बीच सुबह से ही घंटों नोक-झोंक होती रही़ उग्र सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर विद्यालय पहुंचे थ़े सूचना मिलने पर नावानगर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा एवं बासुदेवा ओपी प्रभारी शंकर राम दलबल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया़ ग्रामीण वरीय अधिकारी के आने की मांग को लेकर अड़े हुए थ़े सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीएलआर अजीत कुमार एवं केसठ सीओ दीपक श्रीवास्तव ने भीड़ को शांत कराया़ वहीं डीसीएलआर ने 16 नवंबर तक मामले को निष्पादन कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया़ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की़ उल्लेखनीय है कि विगत गुरुवार को भी श्रीभगवान पासवान के मृत पशु को दफनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक हुई थी़ विद्यालय के सटे दक्षिण व पश्चिम मृत पशुओं को दफनानेवाली भूमि को लेकर हर बार नोक झोंक होती रहती है़ ऐसे में विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों के बीच विरोध चलता रहता है़ विदित हो कि वर्षो से ग्रामीण मृत मवेशियों को दफनाते आ रहे हैं. इसे लेकर हर बार विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक होती रहती है़ मामले को शांत कराते हुए डीसीएलआर ने बताया कि 16 नवंबर तक भूमि की मापी करा कर मामले का निष्पादन जल्द करा दिया जायेगा़ मौके पर कमलेश गुप्ता, बीडीसी इजराईल अंसारी, प्रमोद सिंह, ललन प्रसाद, रेखा देवी, नंद किशोर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










