ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत

Published at :09 Nov 2013 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत

राजपुर. थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के समीप कोचस-बक्सर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक से कुचल कर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, जलहरा गांव के शंभु चौहान का पुत्र संजय चौहान प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय […]

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के समीप कोचस-बक्सर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक से कुचल कर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, जलहरा गांव के शंभु चौहान का पुत्र संजय चौहान प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर मजदूरी के लिए कोचस जाता था. कोचस स्थित बालू की दुकान में वह काम करता था. शुक्रवार को घर वापस आया और घर आने के बाद अपने दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया. शराब पीकर अपने गांव अकबरपुर जा रहा था, तभी रात के अंधेरे में कोचस की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन