गंगा में डूबने से दो की मौत

बक्सर/सिमरी : सिमरी प्रखंड के रामदास राय ओपी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गंगा घाट के समीप गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत शुक्रवार की हो गयी. मृतकों में एक का शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि छठ को लेकर गंगौली गांव के ज्ञानेंदु राय और चंदन ठाकुर समेत अन्य लड़के शुक्रवार […]
बक्सर/सिमरी : सिमरी प्रखंड के रामदास राय ओपी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गंगा घाट के समीप गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत शुक्रवार की हो गयी. मृतकों में एक का शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि छठ को लेकर गंगौली गांव के ज्ञानेंदु राय और चंदन ठाकुर समेत अन्य लड़के शुक्रवार की दोपहर गंगा में स्नान कर रहे थे. स्नान करने के दौरान चंदन ठाकुर नामक युवक डूबने लगा. चंदन को बचाने की कोशिश कर रहे ज्ञानेंदु राय भी गंगा के तेज धारा की चपेट में आकर डूब गया. युवकों के डूबने की खबर फैलते ही गंगौली गांव में खलबली मच गयी. ग्रामीण शवों की तलाश में गंगा में गोताखोरों को लगाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद चंदन ठाकुर का शव बरामद हो सका. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










