वृद्ध को गोली मार किया जख्मी, एक गिरफ्तार

राजपुर(बक्सर). प्रखंड की तियरा पंचायत स्थित अकोढ़ी गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे भूमि विवाद में सशस्त्र लोगों ने एक वृद्ध को गोली मार दी. पुलिस के अनुसार,शिवमुनी सिंह व उनके पट्टीदारों के बीच विगत कई वर्षो से आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें रविवार की रात अज्ञात लोगों […]
राजपुर(बक्सर). प्रखंड की तियरा पंचायत स्थित अकोढ़ी गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे भूमि विवाद में सशस्त्र लोगों ने एक वृद्ध को गोली मार दी. पुलिस के अनुसार,शिवमुनी सिंह व उनके पट्टीदारों के बीच विगत कई वर्षो से आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें रविवार की रात अज्ञात लोगों ने 70 वर्षीय शिवमुनी सिंह को सोये हालत में गोली मार दी. गोली लगने से शिवमुनी सिंह जख्मी हो गये. उसे सदर अस्पताल बक्सर में भरती कराया गया है, जहां वृद्ध का इलाज चल रहा है. वहीं इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने अब तक नामजद अभियुक्त उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










