उपमुखिया पर प्राथमिकी का आदेश

Published at :02 Nov 2013 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
उपमुखिया पर प्राथमिकी का आदेश

बक्सर. धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना पंचायत के लाभुक से इंदिरा आवास मद की राशि छीनने के आरोप में जिलाधिकारी ने पंचायत की उपमुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजपुर प्रखंड के खरहना पंचायत के इंदिरा आवास की […]

विज्ञापन

बक्सर. धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना पंचायत के लाभुक से इंदिरा आवास मद की राशि छीनने के आरोप में जिलाधिकारी ने पंचायत की उपमुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजपुर प्रखंड के खरहना पंचायत के इंदिरा आवास की लाभुक अनिता देवी ने मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से पिछले दिनों 25 हजार की राशि की निकासी की थी. राशि निकासी करने के दौरान पंचायत की उपमुखिया कौशल्या देवी ने राशि लाभुक से छीन ली. लाभुक के बार-बार मांगे जाने के बाद भी उपमुखिया ने आवास मद की राशि लाभुक को नहीं दी. इस बीच लाभुक अनिता देवी ने शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी से राशि छीने जाने की शिकायत की. लाभुक के शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपमुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन