अब रुकेगा मानदेय

संवाददाता, ब्रrापुर बैंक खाता सीज होने के बाद भी 13 मध्य विद्यालयों के कनीय शिक्षकों नेवरीय शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार अब तक सौंपा है. वरीय अधिकारियों के आदेश को भी कनीय शिक्षक अंगूठा दिखा रहे हैं. खाता सीज होने की कार्रवाई के बाद भी कनीय शिक्षकों के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा. अब […]
संवाददाता, ब्रrापुर
बैंक खाता सीज होने के बाद भी 13 मध्य विद्यालयों के कनीय शिक्षकों नेवरीय शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार अब तक सौंपा है. वरीय अधिकारियों के आदेश को भी कनीय शिक्षक अंगूठा दिखा रहे हैं. खाता सीज होने की कार्रवाई के बाद भी कनीय शिक्षकों के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा. अब भी कनीय शिक्षक विद्यालय के मध्याह्न् भोजन से लेकर अन्य प्रभार को अपने जिम्मे रखे हुए हैं. जिससे विद्यालयों में अव्यवस्था की स्थिति कायम हो गयी है. खाता सीज करने के बाद शिक्षा विभाग ने अगली कार्रवाई के तहत प्रभार नहीं सौंपने वाले कनीय शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगाने की तैयारी में जुट गया है. उल्लेखनीय है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वरीय को प्रभार नहीं सौंपने वाले कनीय शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दिया था, लेकिन कुछ प्रभारियों का मानदेय चालू भी कर दिया गया, जिसके कारण शिक्षकों का मनोबल बढ़ता ही गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद यदि कनीय शिक्षक विद्यालय के आवश्यक कागजात सहित प्रभार वरीय शिक्षकों को नहीं देते हैं, तो उनके मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी. यदि जरूरत पड़ी, तो प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में चर्चा है कि खाता सीज होने के पहले ही कनीय प्रभारियों द्वारा खाता से राशि निकाल ली गयी थी. खाते से राशि निकालने वाले शिक्षक अब उसके समायोजन के लिए हाथ पैर मार रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि एक यह भी कारण है कि कनीय प्रभार देने से कतरा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










