विभिन्न मामलों में आठ गिरफ्तार

Published at :29 Oct 2013 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में आठ गिरफ्तार

नावानगर (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव से कतिकनार पंचायत के बीडीसी पप्पू सिंह व उसरा गांव से सविता देवी को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मारपीट का आरोप है. वहीं सोनवर्षा ओपी प्रभारी दीपक राव ने छापामारी कर उसरा गांव से […]

विज्ञापन

नावानगर (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव से कतिकनार पंचायत के बीडीसी पप्पू सिंह व उसरा गांव से सविता देवी को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मारपीट का आरोप है. वहीं सोनवर्षा ओपी प्रभारी दीपक राव ने छापामारी कर उसरा गांव से जटा पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. चौगाई प्रतिनिधि के अनुसार, मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव के रहने वाला सुदामा प्रसाद व ददन प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही दौली गांव के बंगाली यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मारपीट का आरोप है. चौसा प्रतिनिधि के अनुसार, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बनारपुर गांव में छापामारी कर फरार दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन