स्कूल में एक माह से जड़ा है ताला

इटाढ़ी (बक्सर). स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की बड़का गांव पंचायत स्थित भखवा मध्य विद्यालय में ग्रामीणों ने करीब एक माह से तालाबंदी कर रखी है. इससे छात्रों की पढ़ाई पर ग्रहण लग गया है. ग्रामीणों ने शिक्षकों पर मध्याह्न् भोजन में लूट-खसोट, छात्रवृत्ति व पोशाक राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विद्यालय में ताला […]
इटाढ़ी (बक्सर). स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की बड़का गांव पंचायत स्थित भखवा मध्य विद्यालय में ग्रामीणों ने करीब एक माह से तालाबंदी कर रखी है. इससे छात्रों की पढ़ाई पर ग्रहण लग गया है. ग्रामीणों ने शिक्षकों पर मध्याह्न् भोजन में लूट-खसोट, छात्रवृत्ति व पोशाक राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विद्यालय में ताला जड़ दिया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी है, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा अब तक पहल नहीं की गयी है. इसे लेकर ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










