छेड़खानी के मामले में दो को जेल

ब्रrापुर (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र के कुआवन गांव में एक लड़की के साथ छेडखानी का मामला प्रकाश में आया है. नामजद अभियुक्तों में से ढढन चौधरी एवं रामायण चौधरी को गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राथमिकी के अनुसार, कुआवन गांव निवासी की पौत्री अपने मामा के साथ शनिवार की सुबह […]
ब्रrापुर (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र के कुआवन गांव में एक लड़की के साथ छेडखानी का मामला प्रकाश में आया है. नामजद अभियुक्तों में से ढढन चौधरी एवं रामायण चौधरी को गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राथमिकी के अनुसार, कुआवन गांव निवासी की पौत्री अपने मामा के साथ शनिवार की सुबह साढे चार बजे शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के भोला चौधरी एवं ढढन चौधरी ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी. लड़की के शोर मचाने पर दोनों भाग निकले. लड़की के परिजनों ने जब उन दोनों से पूछताछ की, तो अभियुक्तों के परिजन लड़की के घर पर आकर धमकी देना शुरू कर दिया. इस संबंध में छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










