एनएच पर वाहनों की लगी कतार

Published at :27 Oct 2013 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर वाहनों की लगी कतार

संवाददाता, बक्सर पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित हुंकार रैली का असर बक्सर जिले को जोड़ने वाली सड़कों पर भी देखने को मिला. प्रशासन ने पटना की ओर जाने वाले एनएच 84 आरा-बक्सर मार्ग व एनएच 30 आरा-मोहनिया मार्ग को वन वे कर दिया था. वन वे होने के कारण पटना की ओर […]

विज्ञापन

संवाददाता, बक्सर

पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित हुंकार रैली का असर बक्सर जिले को जोड़ने वाली सड़कों पर भी देखने को मिला. प्रशासन ने पटना की ओर जाने वाले एनएच 84 आरा-बक्सर मार्ग व एनएच 30 आरा-मोहनिया मार्ग को वन वे कर दिया था. वन वे होने के कारण पटना की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को रोक दिया गया था. वन वे होने के कारण दोनों एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. चालक सड़क खुलने का इंतजार कर रहे थे. नमो की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट रहा. अहले सुबह से ही आरा-बक्सर व आरा-मोहनिया मार्ग पर पटना की ओर जाने वाले वाहनों को प्रशासन ने वन वे लगा कर रोक दिया. पटना की ओर से आने वाले वाहनों को आगे जाने की इजाजत दी जा रही थी. आरा-बक्सर मार्ग पर बक्सर सिंडिकेट से चुरामनपुर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही.वहीं, एनएच 30 पर सोनवर्षा से लेकर आगे तक वाहनों की कतार लगी रही. प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऐसा किया गया था. वहीं ट्रकचालक रामनरेश और भृगुनाथ का कहना है कि वन वे होने के कारण उन्हें घंटों परेशान होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन