प्रखंड बनेगा, तो होगा बगेन का विकास

Published at :26 Oct 2013 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड बनेगा, तो होगा बगेन का विकास

संवाददाता, ब्रrापुर बगेन की छह पंचायतों को मिला कर प्रखंड का दर्जा देने की मांग तेज होने लगी है. कई ग्रामीणों का कहना है कि ब्रrापुर प्रखंड मुख्यालय बगेन से बहुत दूर पड़ता है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर पदाधिकारी एवं कर्मचारी बात भी […]

विज्ञापन

संवाददाता, ब्रrापुर

बगेन की छह पंचायतों को मिला कर प्रखंड का दर्जा देने की मांग तेज होने लगी है. कई ग्रामीणों का कहना है कि ब्रrापुर प्रखंड मुख्यालय बगेन से बहुत दूर पड़ता है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर पदाधिकारी एवं कर्मचारी बात भी नहीं सुनते, जिसके कारण कई दिनों तक प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इससे पंचायत का विकास भी अवरुद्ध होता है. ग्रामीणों ने बगेन थाना क्षेत्र के बगेन, भदवर, बराढी, एकरासी, पोखरहा, कैथी पंचायत को मिला कर प्रखंड मुख्यालय बगेन को बनाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में बगेन को प्रखंड बनाना जरूरी है, क्योंकि ब्रrापुर बड़ा प्रखंड है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन