पांच ओवरलोडेड ट्रक जब्त

डुमरांव. रविवार की देर रात अनुमंडल मुख्यालय के पुराना भोजपुर-बिक्रमगंज पथ पर बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ प्रशासन ने जबरदस्त अभियान चला कर पांच ट्रकों को जब्त कर लिया है. अनुमंडल मुख्यालय के बीच से गुजरने वाली डुमरांव- बिक्रमगंज पथ पर प्रखंड कार्यालय के पास रविवार की देर रात अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार व […]
डुमरांव. रविवार की देर रात अनुमंडल मुख्यालय के पुराना भोजपुर-बिक्रमगंज पथ पर बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ प्रशासन ने जबरदस्त अभियान चला कर पांच ट्रकों को जब्त कर लिया है. अनुमंडल मुख्यालय के बीच से गुजरने वाली डुमरांव- बिक्रमगंज पथ पर प्रखंड कार्यालय के पास रविवार की देर रात अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार व डीएसपी नुरूल हक ने बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया. इसमें पांच ओवरलोडेड ट्रकों को प्रशासन ने जब्त कर प्रखंड परिसर में खड़ा कर दिया है. गौरतलब है कि ओवरलोडेड वाहनों के आवागमन के कारण स्टेशन रोड में वाहनों के फंसने के कारण आये दिन आवागमन ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. साथ ही सडकें टूट कर पूरी तरह खस्ताहाल हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










