करेंट से मौत, जाम

संवाददाता, बक्सर नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट के समीप करेंट की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गोलंबर के समीप आरा-बक्सर मार्ग तीन घंटे तक जाम कर आवागमन ठप कर दिया. इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में […]
संवाददाता, बक्सर
नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट के समीप करेंट की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गोलंबर के समीप आरा-बक्सर मार्ग तीन घंटे तक जाम कर आवागमन ठप कर दिया. इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर वाहनों की लगी कतार के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. पुलिस के अनुसार, पटना से केला लदा ट्रक अनलोड के लिए सिंडिकेट की ओर जा रहा था, तभी नजदीक में झूल रहा बिजली के तार से ट्रक का स्पर्श हो गया, जिससे करेंट की चपेट में आने से ट्रक के खलासी राम ध्यान राम की मौके पर मौत हो गयी. मृतक मउ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पवनी गांव का रहने वाला था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










