दो महिलाओं ने कलह से ऊब कर की खुदकुशी

Published at :17 Oct 2013 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो महिलाओं ने कलह से ऊब कर की खुदकुशी

बक्सर . पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से ऊब कर दो विवाहिताओं ने गुरुवार को आत्महत्या कर लिया. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. दोनों मामलों में पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. नावानगर प्रतिनिधि के अनुसार, सोनवर्षा ओपी […]

विज्ञापन

बक्सर . पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से ऊब कर दो विवाहिताओं ने गुरुवार को आत्महत्या कर लिया. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. दोनों मामलों में पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. नावानगर प्रतिनिधि के अनुसार, सोनवर्षा ओपी के सोनवर्षा गांव की मदन तुरहा की पत्नी बाचो देवी ने गुरुवार को नदी में छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली. ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक प्रताड़ना से उब कर बाचो देवी सुबह शौच के बहाने घर से निकली और बाली फॉल के समीप नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली. बेटी की मौत की खबर मिलते ही कृष्णाब्रrा थाना क्षेत्र के कठार निवासी रामेश्वर तुरहा सोनवर्षा पहुंचे और दामाद मदन तुरहा और उनकी बहन रूदली देवी पर मोटरसाइकिल व सोने का चेन नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका के पिता का कहना है कि पूर्व में भी बाचो को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है. दहेज में चेन व बाइक न मिलने से ससुरालवालों ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया. थानाध्यक्ष ने मृत महिला के पति मदन तुरहा को गिरफ्तार कर लिया है. डुमरांव नगर प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरांव थाना क्षेत्र के हाथीखाना रोड में बुधवार की देर रात गणोश रवानी की पत्नी रेखा देवी ने प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से उब कर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. लोगों का कहना है कि मृतका रेखा देवी अपने देवर बड़क रवानी के साथ पिछले एक माह से दिल्ली में रह रही थी. सोमवार को जब वह देवर के साथ ससुराल डुमरांव आयी तो पारिवारिक कलह शुरू हो गया. इससे उब कर रेखा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता विनय रवानी ने दामाद गणोश रवानी और देवर बड़क रवानी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन