अपराध की साजिश रचते तीन गिरफ्तार

Published at :10 Oct 2013 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध की साजिश रचते तीन गिरफ्तार

बक्सर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के ब्रrा स्थान के समीप गुरुवार की अहले सुबह पुलिस गश्ती ने रिवाल्वर व घातक हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी ने बताया कि ब्रrा स्थान के समीप हथियारों से लैश अपराधी किसी अपराध की […]

विज्ञापन

बक्सर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के ब्रrा स्थान के समीप गुरुवार की अहले सुबह पुलिस गश्ती ने रिवाल्वर व घातक हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. डीएसपी डॉ मो शिब्ली नोमानी ने बताया कि ब्रrा स्थान के समीप हथियारों से लैश अपराधी किसी अपराध की साजिश रच रहे थे. इस बीच औद्योगिक थानाध्यक्ष बीके सिंह व रंजन यादव के साथ पुलिस बल गश्ती पर निकला हुआ था. उन्होंने बताया कि जैसे ही गश्ती दल ने अपराध की साजिश रच रहे अपराधियों पर टॉर्च की रोशनी दी, अपराधी भागने लगे. गश्ती दल ने खदेड़ कर तीनों अपराधी कृष्ण कुमार यादव, धन जी यादव व सुल्तान दर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपराधी सदर प्रखंड के अहिरौली गांव के रहने वाले हैं. डीएसपी ने बताया कि कृष्णा के पास से लोडेड पिस्तौल, धनजी के पास से पंचिंग व सुल्तान के पास से चाकू बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में लगी हुई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में औद्योगिक थाना क्षेत्र के तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन