शहर में बनेगा नगालैंड का मंदिर

Published at :09 Oct 2013 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में बनेगा नगालैंड का मंदिर

75 फुट ऊंचा बन रहा है पंडाल बाढ़ रानी व सुखाड़ रानी की प्रतिमा बनेंगी आकर्षण का केंद्र बक्सर. दशहरा उत्सव के दौरान गोलंबर में नागालैंड दुर्गा मंदिर के माता के स्वरूप का दर्शन लोगों को करने का मौका मिलेगा. जिसे देखते हुए पंडाल की ऊंचाई लगभग 75 फिट बनायी जा रही है. इसकी भव्यता […]

विज्ञापन

75 फुट ऊंचा बन रहा है पंडाल

बाढ़ रानी व सुखाड़ रानी की प्रतिमा बनेंगी आकर्षण का केंद्र
बक्सर. दशहरा उत्सव के दौरान गोलंबर में नागालैंड दुर्गा मंदिर के माता के स्वरूप का दर्शन लोगों को करने का मौका मिलेगा. जिसे देखते हुए पंडाल की ऊंचाई लगभग 75 फिट बनायी जा रही है. इसकी भव्यता की चर्चा लोगों में फैली हुई है. मां शक्ति पूजा समिति के कार्यकर्ता पंडाल को बनाने के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं. मूर्ति व पंडाल को बनाने के लिए बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार आ चुके हैं. पंडाल और सड़क के किनारे लाइटों के प्रबंध के लिए समिति आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. दशहरा के अष्टमी को कुंवारी कन्याओं का भोज कराया जायेगा. जिसमें प्रसाद के रूप में हलुआ, पूड़ी होगी.
नवमी को खीर तथा दशमी को खिचड़ी का प्रबंध है. पूजा समिति के लोग, यहां अब तक कई आकर्षक पंडाल बना चुके हैं. जो क्षेत्र के लोगों में कॉफी प्रसिद्ध रहा. दशहरा में समिति के लोगों ने बाढ़ रानी तथा सुखाड़ रानी की दो प्रतिमाएं पंडाल के द्वार पर लगाने की सोची है. जो स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी. क्योंकि बिहार के अधिकतर जिले बाढ़ व सूखे की चपेट में है.
समिति का यह प्रयास जिला प्रशासन को बाढ़ व सुखाड़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए प्रेरित करती है. पूजा समिति वर्ष 2006 में स्थापित हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन