छह जुआरी पकड़े गये

Published at :08 Oct 2013 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
छह जुआरी पकड़े गये

बक्सर . नगर की मल्लाह टोली में सोमवार की रात्रि में छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने छह सौ रुपये भी बरामद किये. इस मामले में पुलिस ने नगर थाने में उपरोक्त जुआरियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. […]

विज्ञापन

बक्सर . नगर की मल्लाह टोली में सोमवार की रात्रि में छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने छह सौ रुपये भी बरामद किये. इस मामले में पुलिस ने नगर थाने में उपरोक्त जुआरियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. दुर्गापूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर आरक्षी अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध शराब, जुआ और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. आरक्षी उपाधीक्षक डॉ मो शिब्ली नोमानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष एसके मंडल के नेतृत्व में दारोगा सुधीर कुमार सिंह, राकेश कुमार और सुधीर कुमार के साथ सशस्त्र बल ने सोमवार की रात्रि मल्लाह टोली में छापामारी कर महेन्द्र चौधरी, बिट्टू चौधरी, भीम सिंह कुमार, पिंटू कुमार, रवींद्र चौधरी और श्रवण कुमार को जुए के अड्डे से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डीएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन