50 हजार का इनामी सोनू सिंह हैदराबाद से गिरफ्तार

Published at :05 Jul 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार का इनामी सोनू सिंह हैदराबाद से गिरफ्तार

बक्सर/बह्मपुर : 50 हजार का इनामी अपराधी और ब्रह्मपुर प्रखंड के काट का निवासी सोनू सिंह को एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर बक्सर जेल भेज दिया. पुलिस हत्या, अपहरण, लूट व आर्म्स एक्ट समेत […]

विज्ञापन
बक्सर/बह्मपुर : 50 हजार का इनामी अपराधी और ब्रह्मपुर प्रखंड के काट का निवासी सोनू सिंह को एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया.
शनिवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर बक्सर जेल भेज दिया. पुलिस हत्या, अपहरण, लूट व आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य मामलों में पुलिस वर्षो से सोनू को तलाश रही थी.
होली के दिन पिछले साल गांव के ही युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद से ही वह गांव से बाहर रहने लगा और गांव के लोगों की भी आंखों की किरकिरी बन गया था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू सिंह पिता बलराम सिंह का आपराधिक इतिहास पुराना है.
पांच साल पहले काट गांव के ही अपने साथी गुड्डू सिंह पिता राम एकबाल सिंह को घर से लेकर गया था, जिसका आज तक कोई पता नहीं चला. परिजनों द्वारा गुड्डू सिंह की हत्या कर लाश गायब करने संबंधी मामला दर्ज कराया गया है. इसके बाद तीन साल पहले काट गांव के ही पिंटू सिंह, पिता दारोगा सिंह को गोली मार दिया था, लेकिन संयोगवश गोली बांह में लगी और पिंटू ही बच गया.
फिर 06 मार्च 2014 को होली के दिन ही काट गांव के ही बलराम सिंह को गोली मार कर फरार हो गया. उस दिन होली पर्व के रंग में भंग हो गया. इस घटना के बाद से ही वह पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था़ पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा ने सोनू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा है कि पुलिस उसे रिमांड पर भी ले सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन