मृतकों के परिवार को मिले मुआवजा व नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इ रवि शंकर प्रसाद सिंह ने जिले में चार दिनों के अंतराल में पांच लोगों की हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा है कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज की वापसी शुरू हो गयी है. उन्होंने राजगीर मलमास मेला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इ रवि शंकर प्रसाद सिंह ने जिले में चार दिनों के अंतराल में पांच लोगों की हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए कहा है कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज की वापसी शुरू हो गयी है. उन्होंने राजगीर मलमास मेला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह, नालंदा के नीरपुर स्थित डीपीएस स्कूल के निदेशक देवेंद्र प्रसाद सिंह एवं इसी स्कूल के दो बच्चों की हुई संदेहास्पद मौत की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.
पार्टी जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मृतकों के परिवार को दस – दस लाख रूपये मुआवजा सहित इनके एक परिवार को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इन सभी घटना में अगर पुलिस चौकस होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करती तो ऐसी घटना देखने को नहीं मिलती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










