सिर्फ लिंक नालियों की हुई सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : मॉनसून ने पूरी तरह दस्तक दे चुका है. शनिवार की देर रात से ही झमाझम बारिश से जहां एक तरफ किसानों के चेहरे पर मुस्कान है. वहीं, दूसरी तरफ नगर के कई सड़कों की सूरत ही बिगड़ गयी है. सड़कों को देखने से प्रतित हो रहा है कि शहर के बीचो-बीच सिर्फ गड्ढे-ही-गड्ढे […]
विज्ञापन
डुमरांव : मॉनसून ने पूरी तरह दस्तक दे चुका है. शनिवार की देर रात से ही झमाझम बारिश से जहां एक तरफ किसानों के चेहरे पर मुस्कान है. वहीं, दूसरी तरफ नगर के कई सड़कों की सूरत ही बिगड़ गयी है. सड़कों को देखने से प्रतित हो रहा है कि शहर के बीचो-बीच सिर्फ गड्ढे-ही-गड्ढे हैं. दक्षिण टोला पानी टंकी के पास, फूलचंद कानू पथ, सती मंदिर के समीप जलजमाव होने से मुहल्लावासियों को फजीहत ङोलनी पड़ रही है. जबकि पुलिस चौकी शहीद स्मारक के पास जलजमाव का नजारा देखने से ऐसा लग रहा है कि सड़क पर ही तालाब खुद गया हो.
लिंक नालियों की हुई सफाई : नगर पर्षद के द्वारा कई लिंक नालियों की बेहतर सफाई होने से बारिश के पानी सड़कों पर नहीं लगने से नगरवासी राहत महसूस कर रहे हैं. जबकि कई मुहल्लों में नालियों की सफाई नहीं होने से नाली का पानी सड़क पर ही बह रहा है.
बदतर है नया थाना व गो-शाला रोड की सड़क : नगर के नया थाना से लेकर स्व. जगनारायण सिंह के आवास तक सड़क की स्थिति बदतर हो चुकी है. जलजमाव और जजर्र सड़क से लोग गुजरने से परहेज करने लगे हैं. वहीं, बंधन पटवा रोड से गो-शाला रोड को जोड़नेवाली सड़क की हालत भी गंदगी व जलजमाव से काफी खराब हो गयी है.
प्लास्टिक व छाता की बिक्री बढ़ी
नगर के गोला रोड में प्लास्टिक व छाता दुकानों पर भीड़ ग्राहकों की बढ़ गयी है. झमाझम बारिश होने से लोग प्लास्टिक की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं. दुकानदार संतोष केसरी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पांच से 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है़ जबकि छाता दुकानदार कहते हैं कि अगल-अलग दामों के कई क्वालिटी के छाता मौजूद हैं.
बारिश में ही चलता रहा सेंट्रल नाला की सफाई : नगर के गोला रोड चूड़ी बाजार के समीप सेंट्रल नाला की दोनों ओर सफाई अहले सुबह चेयरमैन मोहन मिश्र व चुनमुन प्रसाद वर्मा की देख-रेख में चला. जबकि नप कर्मी विजेंद्र राय का कहना था कि नप क्षेत्र में सेंट्रल नाला की सफाई जोर-शोर से किया जा रहा है.
दुकानदार ग्राहक के इंतजार में दिन भर बैठे रहे : नगर के गोला रोड, सिंह जी गली, शहीद गेट, चौक रोड, स्टेशन रोड में कपड़ा दुकान, किराना, जूता-चपल सहित अन्य दुकानदार पूरे दिन बारिश की वजह से ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे. बाजार में एका-दुक्का ही लोग नजर आये. दुकानदार मनोज केसरी, मनोरंजन प्रसाद, राजा, सिंटू वर्मा, अमित चौरसिया कहते हैं कि बारिश होने की वजह से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई. इस लिए ग्राहकों की संख्या रविवार के दिन कम रहा.
बच्चों व उनके परिजनों ने लिया संडे का मजा : नगर सहित आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने बारिश होने से अपने परिजनों के साथ ही संडे का मजा लिया. कैरम, लूडो, मोबाइल से संगीत के साथ मनोरंजन करते दिखे. जबकि बच्चों के परिजन भी बच्चों का साथ जम कर दिया़
झमाझम हुई बारिश से किसान खुश : आद्रा नक्षत्र में पहली बार बेहतर बारिश होने से किसानों के चेहरे पर जबरदस्त मुस्कान है. किसान अपने परिजनों के साथ खेतों में बिचड़ा, जनेरा की बुआई में व्यस्त दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










